फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold jewellery and cash stolen from passenger's bag on train

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रेन में यात्री का बैग से सोने के आभूषण और नकदी चोरी

Sun, 24 May 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Gold jewellery and cash stolen from passenger's bag on train
बहादुरगढ़ (झज्जर)। बहादुरगढ़ जीआरपी थाना क्षेत्र में ट्रेन से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के गांव जिगनी खास निवासी प्रभाकर पांडे के बैग से सोने के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी बहादुरगढ़ ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रभाकर पांडे ने बताया कि वह 1 मई को अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से लालगढ़ से न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। 2 मई की सुबह 6 बजे जब ट्रेन बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो उनके बैग से 11 ग्राम की सोने की चेन, तीन अंगूठियां, सोने की बालियों के दो सेट तथा 7 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन

चोरी का पता चलने पर प्रभाकर पांडे ने सबसे पहले जीआरपी न्यू जलपाईगुड़ी में शिकायत दी। वहां की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज क रेलवे पुलिस अधीक्षक अंबाला कैंट के आदेश पर मामला बहादुरगढ़ जीआरपी थाना भेज दिया था। बहादुरगढ़ जीआरपी के जांच अधिकारी राजेश मुदगिल का कहना है कि मामले की जांच की रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed