फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold earring cheated a woman in talks

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला को बातों में उलझा ठगी सोने की बाली

Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gold earring cheated a woman in talks
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत नजफगढ़ रोड पर दो शातिर ठगों ने एक महिला को बातों में उलझाकर सोने की बाली ले लिए। पुलिस ने उनके खिलाफ महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छन्नो देवी निवासी लंबी गली जटवाड़ा मोहल्ला ने बताया है कि 1 मार्च को दोपहर के समय वह परनाला गांव से अपने घर जटवाड़ा मोहल्ला की तरफ पैदल-पैदल आ रही थी। वह पुराना बस स्टेंड के नजदीक नजफगढ़ रोड पर पहुंची तो उसे वहां दो व्यक्ति मिले। शातिरों ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोप है कि दोनों ठगों ने महिला से कानों की बाली के बदले पैसे देने का लालच दिया। मैंने अपने कानों के सोने की बाली को उतारकर उनको दे दिया। जिसके बदले में उन्होंने मुझे कपड़े से सिली हुई रुपयों की गड्डी दी। जिसको लेकर मैं अपने घर आ गई। घर पर जब मैंने गड्डी को खोलकर देखा तो उसमें रुपयों की बजाय कागज के गत्तों के टुकड़े मिले। उन्होंने मेरे साथ धोखाधड़ी की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed