फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gold and silver market will boom in festive season

Jhajjar-Bahadurgarh News: त्योहारी सीजन में झूमेगा सोना-चांदी का बाजार

Fri, 26 Jul 2024 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver market will boom in festive season
शहर के रेलवे रोड पर स्थित एक ज्वैलर्स शॉप पर खरीदारी करते लोग।
बहादुरगढ़। सोना-चांदी पर आयात शुल्क घटने से त्योहारी सीजन पर सर्राफा बाजार झूम उठेगा। इससे कारोबारियों को रौनक की उम्मीद है। मंगलवार को आए बजट में सोना-चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत रह गया है। इससे एक तरफ सोना-चांदी के भाव गिरेंगे तो दूसरी तरफ त्योहार पर बाजार उठेगा। अच्छा कारोबार की उम्मीद सर्राफा कारोबारी मान रहे हैं।
विज्ञापन

सोना-चांदी पर आयात शुल्क कम होने से ग्राहकों को तो लाभ मिलेगा ही, साथ ही देशभर में इनके भावों में समानता भी रहेगी। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि पिछले 10 साल से सर्राफा कारोबारी आयात शुल्क घटाने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही, लेकिन बजट में सरकार ने 9 प्रतिशत शुल्क घटाया है। आयात शुल्क घटने से सोना-चांदी की तस्करी पर रोक लगेगी। अवैध कारोबार में कीमतों की मनमानी नहीं चलेगी। शुल्क में कमी से 10 ग्राम सोने पर 6 हजार रुपये और एक किलोग्राम चांदी पर करीब 7500 रुपये कीमत में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कई त्योहार हैं। इसका बाजार को फायदा होगा। तस्करी पर रोक लगेगी। वित्त मंत्री की घोषणा से हम खुश हैं। बजट में सर्राफा कारोबार के हित में निर्णय लिया गया है। इस बार रक्षा बंधन पर बाजार में रौनक आएगी।
विज्ञापन


वहीं शहर की कबाड़ी मार्केट के महालक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक जयभगवान का कहना है कि आयात शुल्क घटने से स्मगलिंग कर लाए गए सोने और नियमपूर्वक लाए गए सोने के भावों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। इससे स्मगलिंग का सोना बाजार में खप नहीं पाएगा तो भावों में भी अंतर नहीं रहेगा। अभी तक अलग-अलग शहरों में भावों मेें फर्क रहता था। बजट से पहले सोने-चांदी पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था। इसमें 2.5 फीसदी कृषि आधारभूत तीन प्रतिशत जीएसटी लगता था। कुल 18 फीसदी से ज्यादा कर लगता था। अब आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है। तीन प्रतिशत जीएसटी मिलाकर कुल 9 प्रतिशत कर लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोने-चांदी के भाव

तारीख

सोना

चांदी

18 जुलाई

76125

94200

19 जुलाई

75300

91750

20 जुलाई

75150

91300

22 जुलाई

75000

90900

23 जुलाई

69000

88200

24 जुलाई

68000

88000

25 जुलाई

67000

85000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed