{"_id":"6581ea862c407b3f7602d8f4","slug":"goddess-idol-vandalized-in-sankhol-temple-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4344-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल मंदिर में देवी मूर्ति को किया खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सांखोल मंदिर में देवी मूर्ति को किया खंडित
Wed, 20 Dec 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांखोल के मंदिर में ईंट मारकर खंडित की गई मूर्ति।
बहादुरगढ़। असामाजिक तत्वों द्वारा गांव सांखोल स्थित एक मंदिर में देवी की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। छह महीने में मंदिर में इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। इससे लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को सुलझाने की मांग की है।
वारदात गांव के सैय्यद वाले मंदिर में हुई है। रेलवे लाइनों के निकट स्थित इस मंदिर से काफी लोगों की आस्था जुड़ी है। रोजाना श्रद्धालु इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। रविवार की दोपहर करीब एक बजे पुजारी मंदिर से बाहर किसी काम के सिलसिले में गए थे। दोपहर तीन बजे वापस आ गए। इसी बीच किसी शातिर ने देवी मां की मूर्ति को खंडित कर दी। ईंट से प्रहार कर वारदात को अंजाम दिया गया है। जब पूजा-अर्चना के दौरान शिवालय में नजर गई तो मूर्ति के खंडित होने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों को मामले से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताई। भगवान सिंह, नरेश, आनंद, सुरेश, अमरजीत, प्रदीप आदि का कहना है कि जून में इस मंदिर में शिवलिंग को खंडित किया गया था। उस वारदात का आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सकता था कि अब फिर से मंदिर में माता की मूर्ति खंडित कर दी गई है। यहां बार-बार आस्था पर प्रहार किया जा रहा है। इससे हमारी भावनाएं आहत हो रही हैं। मामले में गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।