फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girls were advised to eat iron and calcium rich food.

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को आयरन व कैल्शियम युक्त भोजन करने की दी सलाह

Tue, 18 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 18 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Girls were advised to eat iron and calcium rich food.
-फोटो 58 : शिविर में पहुंंचे अतिथियों को दिए गए पौधे। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में नैचुरोपैथी एवं योग कैंप के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका थीम नेचर क्योर टू क्योर नेचर रहा। आयोजन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी, आयुष मंत्रालय व भारत सरकार के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन


नैचुरोपैथी डॉ. अजीत आनंद ने बताया कि प्रकृति के पांच तत्व जल, अग्नि, वायु, आकाश व पृथ्वी के संतुलन से अनेक रोगों की रोकथाम संभव है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता ने बताया कि छात्राओं को आयरन, कैल्शियम व प्रोटीन युक्त आहार लेने, फास्ट फूड से दूरी बनाने व नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. बीके लवकेश ने बताया कि आयुर्वेद शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। योग सत्र में डॉ. अंजू ने छात्राओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, ध्यान तकनीक व सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। डॉ. गुरमीत ने प्रतिभागियों को योग के सरल आसन, प्राणायाम व ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाकर स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि आज की जीवनशैली में नैचुरोपैथी और योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed