फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girls are distributing Mask after making it by self

एनएसएस छात्राओं ने मास्क बनाकर आसपास के घरों में बांटे

Sun, 01 Nov 2020 09:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Girls are distributing Mask after making it by self
कोरोना वायरस से जागरूक करने के लिए बनाए गए पोस्टर व बैठे बच्चे। - फोटो : Bahadurgarh
वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की एनएसएस इकाई ने पोस्टर व व्याख्यान के जरिये लोगों को जागरूक किया। वहीं स्वयं मास्क बनाकर अपने-अपने घरों के आसपास के लोगों में वितरित किए। इस वक्त जहां सारा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो वहीं यह इकाई एनएसएस अधिकारी डॉ. मनजीत के नेतृत्व व प्राचार्य डॉ. राजवंती के निर्देशन में समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लॉकडाउन व बीमारी की गंभीरता को देखते हुए घरों से निकलना छात्राओं और समाज दोनों के लिए ही उचित नहीं था ऐसे में स्वयंसेविकाओं को दिशानिर्देश दिया गया कि वो अपने अपने परिवारजनों व आसपास के लोगों को जागरूक करें। इस दौरान स्वयं एनएसएस अधिकारी डॉ. मनजीत द्वारा विभिन्न गांवों के सरपंचों, पूर्व सरपंचों से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की गई व उनके द्वारा सरपंचों से गांवों में इकट्ठे बैठकर ताश खेलने व सामूहिक रूप से हुक्का पीने वालों पर शिकंजा कसने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी डॉ. मनजीत ने बताया कि मैंने आज तक जिन-जिन छात्राओं को पढ़ाया उनमें से जितनी छात्राएं मेरे संपर्क में थी सभी के अलग-अलग बैच के आधार पर वाट्सप ग्रुप बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने की मुहिम में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि अपने और सभी के लिए स्वयं मास्क तैयार करें, उन्हें इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस महामारी से लड़ने के लिए पूजा, शीतल आदि छात्राओं ने स्वयं मास्क बनाकर वितरित किए व लोगों को जागरूक किया। भारती, भावना, पूजा, तनुजा आदि ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कुमारी पूजा ने छोटे-छोटे मासूम बच्चों व वृद्धों को भी इस बीमारी के कारण व बचाव के बारे में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed