{"_id":"601efd768ebc3e270f08b4fb","slug":"girl-study-in-6th-class-jhjhar-news-rtk5941570121","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी कक्षा में पढ़ती थी मासूम, परिजनों के नहीं रूक रहे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी कक्षा में पढ़ती थी मासूम, परिजनों के नहीं रूक रहे आंसू
विज्ञापन
घटनास्थल पर परिजनों से पूछताछ करते एफएसएल टीम के अधिकारी। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। अपनी 11 साल की मासूम बेटी की हत्या के बाद परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। गांव में मासूम की हत्या के बाद मातम पसरा हुआ है। दीपिका पढ़ाई में भी अच्छी थी। वह छोटी बेशक थी, लेकिन अब मां के साथ घर के काम में भी हाथ बटाने लगी थी। दोनों भाई-बहन गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए जाते थे। 11 साल की दीपिका थी और उसका भाई रौनक 9 साल का है।
दीपिका के चाचा प्रवीन ने बताया कि दोनों भाइयों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। भतीजी दीपिका 11 साल की थी, जोकि छठी कक्षा में पढ़ती थी। जबकि भतीजा रौनक 9 वर्षीय चौथी कक्षा में पढ़ता है। आनंद की पत्नी ललीता को मलाल है कि उसने बेटे की जान को तो बचा लिया, लेकिन वह बेटी दीपिका की जान को नहीं बचा पाई। उसे एहसास भी नहीं था कि आनंद उसकी बेटी की जान ले लेगा। परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
मासूम दीपिका की मां ललीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद मोहल्ले की महिलाएं ढांढस बंधाने के लिए पहुंचीं। महिलाएं भी बोली, 11 वर्षीय मासूम बेटी ने किसका क्या बिगड़ा था। हालांकि हत्या के पीछे क्या कारण रहे, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव के गणमान्य लोगों को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हत्या आरोपी पिता की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं।
- सुरेश कुमार, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।