फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Girl Child Empowerment Campaign organized at APCPL concludes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एपीसीपीएल में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान का हुआ समापन

Sun, 28 Jun 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Girl Child Empowerment Campaign organized at APCPL concludes.
27jjrp08- झाड़ली ​स्थित एपीसीपीएल में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को सम्मानित करते कंपनी प्रत
साल्हावास। झाड़ली स्थित एपीसीपीएल पावर प्लांट में निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवींद्र कुमार, निदेशक (प्रचालन), एनटीपीसी लिमिटेड रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चार सप्ताह तक चले अभियान में पावर प्लांट के आसपास के गांवों की 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, योग, कला एवं शिल्प, संगीत, आत्मरक्षा, खेलकूद तथा सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कहा कि एपीसीपीएल में बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन वर्ष 2018 से लगातार किया जा रहा है। इस पहल से अब तक 200 से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। अभियान में झाड़ली, खानपुर खुर्द, गोरिया, मोहनबाड़ी, बहु झोलरी, सुधराना और लीलोढ़ सहित आसपास के गांवों की बालिकाएं भाग लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक वर्ष अभियान में शामिल 10 मेधावी बालिकाओं को एपीसीपीएल टाउनशिप स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में प्रवेश दिलाया जाता है। इन छात्राओं की कक्षा 10वीं तक की संपूर्ण शिक्षा का खर्च एपीसीपीएल द्वारा वहन किया जाता है।
समापन समारोह में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 में भाग लेने वाली बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदना कुमारी, वरिष्ठ सदस्य (संयुक्ता महिला समिति) तथा विशेष अतिथियों के रूप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही (आईईएम, एपीसीपीएल), समीना सिरोही, दिलीप काइबोर्त्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एपीसीपीएल) एवं ममता काइबोर्त्ता, अध्यक्ष (सखी लेडीज क्लब) भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed