{"_id":"6504be01a43b8d57920eef4a","slug":"girl-cheated-of-rs-15-lakh-in-the-name-of-government-job-also-gave-fake-joining-letter-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3547-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी नौकरी के नाम पर युवती से 15 लाख ठगे, फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरकारी नौकरी के नाम पर युवती से 15 लाख ठगे, फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दिया
Sat, 16 Sep 2023 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। सरकारी नौकरी लगवाने के लिए एक युवती से 15 लाग रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने न्याय के लिए गृहमंत्री अनिल विज को पत्र भेजकर ठगी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। युवती की मांग पर गृहमंत्री ने झज्जर एसपी को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए। पुलिस ने ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हुमायूपुर निवासी नवीन कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि विकास निवासी मातनहेल ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ 15 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी ने 15 लाख रुपये लेने के लिए उसे झूठी बातों में उलझा लिया। ठगी करने वाले विकास ने अपने आपको लेफ्टिनेंट का बेटा बताया।
उसने युवती को खुद का आलीशान मकान भी दिखाया। ठग ने युवती को बताया कि वह 13 एकड़ जमीन का मालिक है। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह सेटिंग करवाकर पैसे लेकर नौकरी दिलवाता है। ठग ने फर्जी जॉइनिंग लेटर युवती के पास भेज दिया और उसे विश्वास दिलाने के लिए उसके खाते में 14 हजार रुपये भेज दिए। युवती ठग की बातों में आ गई। उसने चार लाख रुपये विकास के खाते में डाल दिए और बाकी रुपये उसे नकद दे दिए।
विज्ञापन
आरोपी बोला- गिरोह के पास जा चुकी राशि
जब युवती को ठग की झूठी बातों का पता चला तो उसने रुपये वापस करने की मांग की। युवती ने शिकायत में बताया कि ठग अलग-अलग नंबर से उसे अपहरण करवाने व जान से मारने की धमकी दे रहा। वह उसके रुपये वापस नहीं कर रहा है। उसका कहना है कि राशि गिरोह के पास जा चुकी है, वह नहीं दे सकता। जांच अधिकारी एसआई रामपाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस हर पहलू से जांच करेगी। जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।