{"_id":"669714f33ded00d6f50fa2b4","slug":"gift-of-new-building-of-mini-secretariat-can-be-given-in-august-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-108618-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अगस्त में मिल सकती है मिनी सचिवालय के नए भवन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अगस्त में मिल सकती है मिनी सचिवालय के नए भवन की सौगात
Wed, 17 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र के लोगों को अगले माह उपमंडल स्तरीय मिनी सचिवालय के नए भवन की सौगात मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। उम्मीद है कि इसका निर्माण पूरा होने के बाद अगस्त में यह अधिकारियों के सुपुर्द कर हो जाएगा। भवन में मात्र सीवर लाइन का कार्य शेष है जिसके लिए विभाग की ओर से कनैक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है।
करीब 30 करोड़ की लागत से भवन निर्माण और आवासीय कालोनी पर काम पूरा हो गया है। माजरा गांव के पास बाईपास पर बनने वाले करीब 23.61 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उपमंडल आवासीय कॉलोनी बादली का शिलान्यास 2022 के मार्च माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था और अनुमान लगाया जा रहा है कि भवन का शुभारंभ भी बड़े समारोह से किया जाएगा जिसके लिए सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
साढ़े सात साल पहले मिला दर्जा
बादली को उपमंडल का दर्जा मिले करीब साढ़े सात साल हो गए हैं लेकिन अपना सरकारी कार्यालय नहीं होने के चलते अधिकारियों को कालेज के पुराने भवन मे बैठकर काम करना पड़ रहा है। पुरान भवन में एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, पटवार भवन, पशु विभाग सहित कई कार्यालय हैं।
विज्ञापन
नए भवन में यह होंगे कार्यालय:-
-एसडीएम
-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
-तहसीलदार या नायब तहसीलदार
-ब्लॉक शिक्षा कार्यालय
-कृषि एवं पशुपालन विभाग
-दमकल विभाग
-रोजगार विभाग
निरीक्षण कर दिए है निर्देश
नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को फिनिसिंग कार्य में तेजी जाने की निर्देश दिए हैं। भवन बनकर तैयार है जबकि सीवर लाइन के लिए आवेदन किया गया है। उपमंडल स्तर पर भवन मिलने से सभी अधिकारियों को एक छत मिलेगी और लोगों को भी राहत मिलेगी।
सतीश यादव, एसडीएम बादली।