फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Get the work started by 28, otherwise we will jam

Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 तक शुरू करा दो काम, नहीं तो लगा देंगे जाम

Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Get the work started by 28, otherwise we will jam
झज्जर। एसई साहब सालों से झज्जर-बादली सड़क जर्जर हालत में है। खूब शिकायत कर ली, कोई नहीं सुन रहा। जी-20 के चक्कर में जब रातों रात सड़क बन सकती है तो हमारी सड़क क्यों नहीं बनतीं। इसे लेकर चंडीगढ़ में जिस नेता या अधिकारी से मिलना हो तो अभी बता दो। वहां भी चले जाएंगे पर यदि 28 मई तक हमारी सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो सभी गांव वाले सड़क जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी आपकी होगी।
विज्ञापन

झज्जर बादली मार्ग पर पड़ने वाले 10 गांव के पंचायत प्रतिनिधि सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। ये काफी नाराज थे। इनका कहना था कि इस मार्ग की हालत सालों से खराब है। निकलना भी मुश्किल है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क से धूल उड़ती है। लोग बीमार होते हैं लेकिन शिकायतों के बाद भी विभाग नहीं सुनता। अधिकारी आश्वासन देते हैं करते कुछ नहीं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता एसएस सांगवान से कहा कि विभाग बीते दिनों जी-20 के चक्कर में गुरुग्राम रोड को प्रतापगढ़ फार्म हाउस को रातों-रात बन सकता है तो बादली रोड क्यों नहीं बनती। यहां के ग्रामीणों का क्या कसूर है। करीब चार बार टेंडर निरस्त हो चुके हैं। इसका क्या कारण है । इसके निर्माण में कौन रोड़े अटका रहा है। इस मार्ग पर 42 गांव हैं ये सभी परेशान हैं। ग्रामीणों ने एक के बाद एक कर एससी पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 28 मई तक सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो 28 मई को जहांगीरपुर बस अड्डे पर बड़ा धरना प्रदर्शन कर रोड को जाम कर दिया जाएगा। जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। एसई सागवान ने बताया कि सड़क को दोबारा से प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है और कुछ समय और दें, जिससे रोड को बनाने का काम विभाग की ओर से कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर रोड का काम शुरू करवानी की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की प्रतिक्रियाएं
झज्जर से बादली सड़क मार्ग करीब 15 से 16 किलोमीटर का है,लेकिन राजनीतिक खींचतान के चलते सड़क को नहीं बनाया जा रहा। इस पर काफी दुर्घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं जबकि गुरुग्राम रोड करीब 3 बार बन चुका है। सरकार व प्रशासन बादली सड़क मार्ग के साथ भेदभाव करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मास्टर रणवीर सिंह गुलिया, समाजसेवी बादली झज्जर वाली सड़क मार्ग के टेंडर बार-बार लग रहे हैं और निरस्त हो रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ रहा है, लेकिन शासन- प्रशासन के लोग गहरी नींद में सोए हुए हैं। इस को जगाने के लिए 28 मई को प्रदर्शन करेंगे ।
- होशियार सिंह, समाजसेवी, दरियापुर
प्रशासन यदि समय रहते नहीं जागा तो 28 मई को जहांगीरपुर बस अड्डे पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस सड़क को नहीं बनो के लिए राजनीति की जा रही है यह सभी जानते हैं। अब ग्रामीण राजनीति नहीं सहेंगे

- दीपक शर्मा, जहांगीरपुर।
जब टेंडर हो चुका है सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। कहां पर पेंच फंसा हुआ हैं। इस सड़क पर राजनीति की जा रहीं हैं। प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रहीं है लेकिन सरकार व प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के निर्माण को जल्द से करवाने का काम करें
- सतप्रकाश गुलिया, गांव जहांगीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed