{"_id":"67031f5cbee7a88aaa088b45","slug":"get-authentic-information-about-results-from-authorized-sources-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114410-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परिणाम की प्रमाणिक जानकारी अधिकृत स्रोतों से लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परिणाम की प्रमाणिक जानकारी अधिकृत स्रोतों से लें
Mon, 07 Oct 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
06jjrp07- झज्जर। मतगणना की तैयारी के बारे में जानकारी लेते पर्यवेक्षक। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज स्थित सभागार में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बादली और झज्जर विधानसभा क्षेत्र, बेरी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक के साथ चारों विधानसभा क्षेत्र के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
रविवार को फार्म 12 की जांच की। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षकों ने मतगणना की तैयारी को लेकर जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम बादली सतीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बेरी रविन्द्र मलिक, जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम की प्रमाणिक जानकारी केवल चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर विशेष रूप से वेबसाइट शुरू की गई है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी चुनाव परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। 8 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी व काउंटिंग के प्रत्येक राउंड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आसपास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए आमजन को चुनाव आयोग की रिजल्ट वेबसाइट या फिर वोटर हेल्पलाइन का लाभ लेना चाहिए।