{"_id":"650ded72758e0ee3890488d4","slug":"get-admission-in-iti-today-50-seats-vacant-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-2531-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में आज करा लें दाखिला, 50 सीट खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में आज करा लें दाखिला, 50 सीट खाली
Sat, 23 Sep 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए नए सत्र के लिए दाखिले के लिए अंतिम तिथि 23 सितंबर है। आईटीआई में 650 उम्मीदवारों का दाखिला हो चुका है।
संस्थान में सीमित सीटें बाकी रह गई हैं। केवल 50 सीटें कारपेंटर, पलम्बर, फूड प्रोडक्शन, टर्नर, वैल्डर आदि व्यवसायों में खाली है। छात्रों की सुविधा को देखते हुए प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने दाखिले के अंतिम दिन शनिवार को भी रजिस्ट्रेशन प्रकिया चालू रखने के आदेश जारी किए है। प्रशिक्षण की दोहरी प्रणाली एक ऐसा कार्यक्रम है जो छात्रों को आईटीआई में प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों मे कार्य करके सीखने का अवसर प्रदान करता है। प्रशिक्षु कुछ महीनों का प्रशिक्षण लेते हैं और फिर उद्योगों में कार्य करते हैं। इसके अंतर्गत प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क 2 लाख तक का समूह दुर्घटना बीमा के साथ-साथ मासिक भत्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है। नए सत्र के लिए आईटीआई बहादुरगढ़ ने विभिन्न कंपनियों के साथ बातचीत की है। जिसमें हरियाणा रोडवेज झज्जर, नास्तिक टेक्नोलोजी, इस्ट-वेस्ट ओटोमेशन, गोरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स एवं कैन्डोर टेक्नोलोजी सम्मिलित हैं। आईटीआई में एडमिशन लेकर छात्र अपना भविष्य सुनहरा बना रहे हैं। अन्य आवेदक भी संस्थान में आकर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।