{"_id":"cc0fd48d9727b914f234f273d5055365","slug":"gest-teachers-s-delhi-kooch-stoped-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांसा बॉर्डर पर तैनात रही पुलिस, नहीं आए गेस्ट टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांसा बॉर्डर पर तैनात रही पुलिस, नहीं आए गेस्ट टीचर्स
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
Updated Sun, 19 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ में शनिवार को आयोजित रैली खत्म होने के बाद दिल्ली में
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर धरना देने की अतिथि अध्यापकों की रणनीति सिरे नहीं चढ़ सकी।
अतिथि अध्यापकों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए दिल्ली और हरियाणा दोनों राज्यों की पुलिस बादली के निकट ढांसा बॉर्डर पर कड़े इंतजाम किए रही, लेकिन आंदोलनकारी अध्यापक इस बॉर्डर पर देर रात तक नहीं आए।
महेंद्रगढ़ रैली संपन्न हो जाने के बाद अनशनकारी अतिथि अध्यापक और उनके सैकड़ों साथियों के जंतर-मंतर के लिए निकलने की सूचना पर बहादुरगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। अतिथियों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए डीएसपी कप्तान सिंह की अगुवाई में काफी संख्या में पुलिस कर्मी ढांसा बॉर्डर पहुंच गए।
बहादुरगढ़ के एसडीएम अमरदीप जैन भी मौके पर मौजूद रहकर सारी स्थिति पर नजर रखे रहे। बॉर्डर पर बेरिकेड्स लगाए गए। सिविल ड्रेस में भी काफी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए। उधर, झज्जर पुलिस की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में मोरचा संभाल लिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अगुवाई जाफरपुर थाना प्रभारी सुधीर ने की। अध्यापकों को झज्जर होकर ढांसा बॉर्डर आना था। इसलिए झज्जर जिला पुलिस ने झज्जर से ढांसा बॉर्डर के पूरे रास्ते में अपने कर्मचारी तैनात किए थे। वे बॉर्डर पर अपने अधिकारियों को लगातार सूचना देते रहे।
झज्जर से बॉर्डर की तरफ अतिथियों के नहीं आने की सूचना मिलने पर करीब 9 बजे बॉर्डर पर तैनात पुलिस भी इधर-उधर हो गई। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि अध्यापक ढांसा बॉर्डर की तरफ नहीं आ रहे।
देर रात यह खबर उड़ी कि ढांसा बार्डर पर पुलिस तैनात होने की जानकारी अध्यापकों को पहले ही मिल गई थी, इसलिए तमाम गेस्ट टीचर अलग-अलग रास्तों से जंतर-मंतर के लिए निकल गए। सभी के रात को ही जंतर-मंतर पहुंच जाने की संभावना है।
-
उधर, अतिथि अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने रात करीब साढ़े नौ बजे अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा।
वे अपने साथी 11 अनशनकारी अध्यापकों का अनशन समाप्त कराने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे। लेकिन सरकार ने ढांसा बॉर्डर पर काफी संख्या में पुलिस तैनात की है।