{"_id":"61b368a19250a050526c38b3","slug":"geeta-mahotsawa-will-start-from-12-december-jhjhar-news-rtk6322913192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जहांआरा बाग स्टेडियम में कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता महोत्सव जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जहांआरा बाग स्टेडियम में कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत झज्जर में 12 से 14 दिसंबर तक जहांआरा बाग स्टेडियम में जिलास्तरी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ होगा और शाम को संध्या आरती के साथ समापन होगा। गीता महोत्सव के तीनों दिन स्कूली छात्र, प्रदेश के प्रख्यात कलाकार गीता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। एसडीएम शिखा ने संबधित अधिकारियों के साथ गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी तैयारियां 11 दिसंबर शाम तक पूरी कर ली जाएं।
महोत्सव स्थल पर टीकाकरण शिविर
एसडीएम शिखा ने गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते कहा कि महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना टीकाकरण शिविर तीनों दिन चलेगा। कार्यक्रम में गीता सेमिनार, हवन एवं गीता पाठ, प्रदर्शनी, शोभा यात्रा, श्रीमद्भागवतगीता, महाभारत एवं भगवान श्री कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 14 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर जिले के 50 स्कूलों से 50-50 छात्रों की ओर से गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी गीता श्लोकोच्चारण की स्कूलों में तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। ये छात्र 14 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर गीता पाठ करेंगे।
झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी में होगी संध्या आरती
एसडीएम शिखा ने कहा कि गीता महोत्सव कार्यक्रम को विस्तार रूप देते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में संध्या आरती कार्यक्रम 12 दिसंबर को बहादुरगढ़ के इस्कॉन मंदिर, 13 दिसंबर को बाबा प्रसाद गिरी मंदिर झज्जर और 14 दिसंबर को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में आयोजित होगी। संध्या आरती में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य लोग भी भागीदार होंगे।
विज्ञापन
प्रख्यात कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में बीन वादक, ढोल-नगाड़े, स्कूली छात्रों के साथ-साथ प्रदेश भर से प्रख्यात कलाकार गीता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 12 दिसंबर को ख्याति प्राप्त कलाकार परमेंद्र, वेद प्रकाश की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के दूसरे दिन शीशपाल एंड पार्टी और सूरज एंड पार्टी व14 दिसंबर को शोभा यात्रा उपरांत जितेंद्र एंड पार्टी और अमित ढुल एंड पार्टी अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र
एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि आजादी के अमृत महोत्सव में गीता महोत्सव के कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा जन-भागीदारी हो। महोत्सव स्थल पर तीनों दिन विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शनी स्टॉल में उनके विभाग की आमजन से जुड़ी सभी जानकारी व फॉर्म उपलब्ध हो। स्टॉल पर मौजूद स्टाफ पूरी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी रखता हो। प्रदर्शनी में गुरुकुल झज्जर के संग्रहालय की वस्तुएं भी आकर्षण का केंद्र होगी। बैठक में आयोजन समिति के सदस्य सचिव एवं डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज से डॉ. एसके पूनिया, इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज से बाला धनखड़, महाराजा अग्रसेन कॉलेज से नीरू रोहिल्ला, प्रारंभ संस्थान से रीना तक्षक व डिप्टी डीईओ मंजीत मलिक, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार, मास्टर महेंद्र सिंह, कृष्ण वशिष्ठ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।