{"_id":"638a3f3c2100216ec93b2f31","slug":"geeta-mahotsav-started-jhjhar-news-rtk6652287151","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिवसीय गीता महोत्सव का हुआ भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिवसीय गीता महोत्सव का हुआ भव्य आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। आजादी के अमृत महोत्सव में जिला स्तर पर महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शनिवार को भव्य रूप से आगाज हुआ। डीसी शक्ति सिंह ने जिला स्तरीय गीता महोत्सव के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि गीता पूजन व दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
बेहतर जीवन जीने का सिद्धांत है गीता - डीसी
डीसी ने अपना संबोधन में कहा कि गीता एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि बेहतर जीवन जीने का सिद्धांत भी है। श्रीमद्भागवत गीता का भारतीय संस्कृति, धर्म एवं दर्शन पर गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को आज गीता के संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना होगा। डीसी ने कहा कि गीता हमें कर्म करने की शिक्षा देती है। गीता का सार हर वर्ग, आयु के लोगों के लिए प्रासंगिक हैै। उन्होंने उपस्थित जन का आह्वान करते हुए गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।
प्रदर्शनी में दिखाई दी हरियाणा के विकास की झलक
डीसी शक्ति सिंह ने गीता महोत्सव स्थल पर हरियाणा की विकास गाथा पर आधारित और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देती प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के तीन दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के स्टॉल भी प्रदर्शनी की शोभा को बढ़ा रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान से जुड़ी घटनाओं व स्थलों की जानकारी के साथ-साथ हरियाणा गठन के बाद से अब तक हरियाणा के विकास की एक झलक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में देखने को मिली।
विज्ञापन
राधा-कृष्ण व कृष्ण-अर्जुन रथ बने आकर्षण का केंद्र
समारोह स्थल पर राधा-कृष्ण व कृष्ण-अर्जुन रथ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा, महिला, छात्रों सहित हर आयु वर्ग के दर्शक राधा-कृष्ण व कृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सेल्फी लेते देखे गए। समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में स्टॉल पर काफी संख्या में लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
गीता सार व संस्कृति से ओत-प्रोत हुए कार्यक्रम
महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, विभागीय कलाकारों की टीम ने गीता सार व हरियाणवी संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती शिशु मंदिर बेरी, सवेरा स्कूल झज्जर, सीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त लीला सैनी एंड पार्टी, परमिंद्र एंड पार्टी ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दीं। बीन, जंगम जोगी, दीपक भंगड़ा पार्टी ने भी मंच पर हरियाणवी कला का छटा बिखेरी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में गीता महोत्सव की ओवरआल प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद प्रदीप कौशिक, एसडीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम रविंद्र मलिक, एसडीएम विशाल, नगराधीश प्रवेश कादियान, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईपीरओ बिजेंद्र कुुमार, जिला शिक्षा अधिकारी मदन चौपड़ा, डीएसओ ललिता मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।