{"_id":"6584937239823e72b80c0a78","slug":"geeta-mahotsav-begins-today-at-maharishi-dayanand-saraswati-stadium-preparations-complete-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6541-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में गीता महोत्सव का शुभारंभ आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में गीता महोत्सव का शुभारंभ आज, तैयारी पूरी
Fri, 22 Dec 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिलास्तरीय गीता महोत्सव 2023 भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम ‘गीतापुरम’ सजकर तैयार है। शुक्रवार व शनिवार को दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में अध्यात्म, संस्कृति व कला के दिव्य और अनूठे संगम की झलक दिखाई देगी। इसके लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महोत्सव के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ गीता महोत्सव का गीता पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। 23 दिसंबर को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे। दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के भव्य व सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। गीता महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों व जिला के विभिन्न विद्यालयों और संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
प्रदर्शनी देगी ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं व सेवाओं की जानकारी
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में नागरिकों को गीता के ज्ञान के साथ-साथ सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने का अवसर भी मिलेगा। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर दो दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। आम नागरिकों को एक तरफ जहां प्रदर्शनी में अध्यात्म, संस्कृति व कला की की झलक दिखाई देगी, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विभाग नागरिकों को सरकार की ओर से लागू की गई ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं व सेवाओं के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर शोभा यात्रा में अनेक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
गीता जयंती महोत्सव के समापन पर नगर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मनोहारी झांकियां निकाली जाएंगी, जोकि श्रद्धालुओं व धर्म प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा शहर के कुलदीप सिंह चौक से शुरू होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहर के मुख्य बाजार होते हुए वापिस महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में पंहुचेगी। यह कुलदीप सिंह चौक से शुरू होकर मेन बाजार, डाॅ. भीमराव आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, शहीद लेफ्टिनेंट रविंद्र छिकारा चौक होते हुए आयोजन स्थल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम परिसर में आकर समाप्त होगी।