फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gave the message of save daughter and educate daughter

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

Tue, 30 Jan 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of save daughter and educate daughter
गांव दुबलधन में महिला एवं बाल विकास परियोजना अभियान के तहत ​महिलाओं को जागरूक करते हुए अ​धिका
बेरी। गांव दुबलधन में महिला एवं बाल विकास परियोजना डीघल की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डीघल सबिता मलिक ने की। इस कार्यक्रम में केवल दो बेटियों की माताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में गांव की महिलाओं की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी की गई। इसमें महिलाओं ने बहुत ही अच्छे संदेश देने वाले स्लोगन लिखे। कार्यक्रम का उद्देश्य लिंग भेद को समाप्त करना तथा बेटा व बेटी को आगे बढ़ने के समान मौके देना था। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सबिता मलिक ने संबोधित करते हुए महिलाओं को आह्वान किया कि वो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें, यदि गांव में कोई कन्या भ्रूण हत्या करवाता है तो उस टेस्ट केंद्र की सूचना दें ताकि उन पर कठोर कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ-साथ हमें ऐसा वातावरण भी बनाना होगा, जिसमें माताएं बच्चियों को जन्म देने से न घबराएं। बच्चियां बचाने के लिए दहेज, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा जैसी बुराइयों के खिलाफ भी लड़ना होगा। आज देश में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं देश का नाम रोशन कर रही हैं। कोई काम ऐसा नहीं है जो लड़कियां या महिलाएं नहीं कर सकती। अंत बेटियां पैदा करने में शर्म नहीं गर्व महसूस करें। स्लोगन प्रतियोगिता में सुनीता ने प्रथम, सुनिता ने द्वितीय व उषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर सुपरवाइजर आशा कादयान, रेखा व आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed