फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Gave the message of fitness by running for 1600 days

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1600 दिनों तक दौड़ कर दिया फिटनेस का संदेश

Mon, 06 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of fitness by running for 1600 days
-फोटो 63 : बीआरजी के धावकों के साथ नवीन राणा (बीच में)। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक नवीन राणा ने लगातार 1600 दिनों तक दौड़कर समाज में फिटनेस का संदेश दिया है।
विज्ञापन

ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी न केवल फिटनेस और दौड़ के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करता है, बल्कि इसमें शामिल धावक अपनी-अपनी खासियतों के साथ दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप में नवीन राणा जैसे धावक हैं जो बिना किसी दिन की छुट्टी के लगातार दौड़ रहे हैं। छिल्लर ने बताया कि धावक नवीन राणा ने अपनी अनूठी उपलब्धि से सभी को प्रेरित किया है।
लगातार 1600 दिनों तक दौड़ने का उनका यह सफर 5 जनवरी 2025 को पूरा हुआ। यह यात्रा उन्होंने 6 जून 2019 से शुरू की थी। नवीन राणा ने बताया कि लगातार दौड़ने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, आत्म-नियंत्रण और अनुशासन का विकास, दिनभर के लिए ताजगी और ऊर्जा, समाज से जुड़ने का अवसर शामिल है।
विज्ञापन

ग्रुप से कर्नल बधवार, नवनीत, जगदीश, सुचेत, सुरेंद्र, परवीन, दीपक, शलभ, शरनम, नरेश शर्मा, धर्मवीर, आरके मोर, सुनील बेनीवाल, गुलाब, बह्मप्रकाश मान ने नवीन राणा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed