फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garbage set on fire, Nagar Parishad gets notice

Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़े में लगाई आग, नगर परिषद को मिला नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Garbage set on fire, Nagar Parishad gets notice
-फोटो 52 : छोटूराम नगर में पड़ा कूड़ा। स्रोत विभाग - फोटो : mathura
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में अवैध रूप से पीवीसी कबाड़ डालने और कूड़े में आग लगाने को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इस कबाड़ में अक्सर आग लगने के कारण वातावरण खराब होता है और प्रदूषण फैल जाता है।
विज्ञापन

इससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स) के उल्लंघन का नोटिस देते हुए कारण स्पष्ट करने को कहा गया है। गौरतलब है कि दो साल पहले एचएसपीसीबी की ओर से अवैध पीवीसी मार्केट को लेकर 38 जमीन मालिकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई सोनू ने छोटूराम नगर इलाके का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने पाया कि यहां पर काफी मात्रा में पीवीसी कबाड़ डाला गया और कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। कूड़े को आग के हवाले किया गया है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि छोटूराम नगर में 7 जगह सॉलिड वेस्ट पड़ा मिला है। इसमें आग भी लगती रहती है और इससे पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने दोहराया कि वेस्ट प्लास्टिक को जलाने से प्रदूषण होता है। उनके अनुसार नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने इन सभी स्थानों की लोकेशन व फोटो संलग्न करते हुए नगर परिषद को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed