फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garbage piles up in Bahadurgarh due to strike by sanitation workers

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बहादुरगढ़ में कूड़े के ढेर

Sat, 22 Aug 2026 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles up in Bahadurgarh due to strike by sanitation workers
-फोटो 94 : झज्जर रोड पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
बहादुरगढ़। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से सफाई कार्य ठप होने के कारण सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर में करीब एक हजार टन कूड़ा जमा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों के अलावा कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में भी सफाई नहीं होने से कचरा सड़कों के किनारे फैल गया है। कई स्थानों पर कूड़ेदान भर चुके हैं और कचरा सड़क पर बिखरा पड़ा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


नजफगढ़ रोड, नाहरा-नाहरी रोड, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, सिविल अस्पताल के पास, बराही रोड, बालोर रोड, बादली रोड और झज्जर रोड सब्जी मंडी समेत कई प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। घरों और दुकानों से निकलने वाला रोजाना का कचरा भी नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी और उमस के बीच कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। लोगों को संक्रमण और बीमारियां फैलने का भी डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल कर कूड़ा उठवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed