फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Garba festival celebrated with pomp in Sanatan Dharma Mahavir Temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: सनातन धर्म महावीर मंदिर में धूमधाम से मना गरबा उत्सव

Mon, 07 Oct 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Garba festival celebrated with pomp in Sanatan Dharma Mahavir Temple
-फोटो 60 : कार्यक्रम में डांडियां डांस करती महिलाएं।
बहादुरगढ़। शहर के श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर में गरबा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने डांडिया प्रस्तुत किया। वहीं भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दसवीं कक्षा तक के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दशहरा पर्व को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में 21 दिवसीय श्री सुंदरकांड के पाठ हो रहे हैं। सभी प्रतिभागियों को इनाम दिए गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परोपकारी सभा के प्रधान जगदीश ऐलावाधी, महासचिव तरुण चुघ, उपप्रधान सुरेश छाबड़ा, सह सचिव डा. धमिजा, कोषाध्यक्ष पुन्हानी, राकेश मोंगिया, मुरारी बतरा, गौरव सपड़ा, अशोक दुआ, शमशेर ठुकराल व महिला शक्ति समिति की सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सोमवार 7 से 10 अक्तूबर तक शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक श्रीराम कथा होगी। कथावाचक मनीष चौहान होंगे। शुक्रवार 11 अक्तूबर को सायंकाल 7 बजे श्रीराम बरात शोभायात्रा महावीर मंदिर से चलकर मेन बाजार, रेलवे रोड होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर संत कालोनी पहुंचेगी। जहां सीता माता पक्ष वाले बरात का स्वागत करेंगे। शनिवार 12 अक्तूबर को विजय दशमी शोभा यात्रा दोपहर ढाई बजे श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर से चलकर मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मांडोठी बाजार से झज्जर रोड होती हुई पुराना कोर्ट परिसर में पहुंचेगी। जहांं राम-रावण युद्ध होते हुए रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed