फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganpati reached Bahadurgarh after leaving Mumbai, festival from tomorrow

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंबई से चलकर बहादुरगढ़ पहुंचे गणपती, महोत्सव कल से

Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganpati reached Bahadurgarh after leaving Mumbai, festival from tomorrow
-फोटो 57 : बप्पा की प्रतिमा को सजाते कुलदीप जांगड़ा।  (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले गणेशोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। शहर में सबसे बड़ा 10 दिवसीय आयोजन मेन बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में होगा। मुंबई में भगवान गणपती की प्रतिमा भी बहादुरगढ़ पहुंच चुकी है।

पुरानी सब्जी मंडी में गणेशोत्सन बालक हितैषी सेवा समिति द्वारा मनाया जाएगा। मुंबई में विशेष कच्ची मिट्टी से तैयार हुई बप्पा की प्रतिमा समिति के पास पहुंच चुकी है। मुंबई से यह प्रतिमा रोहतक पहुंची थी। जहां राजस्थान के भाटी परिवार ने सजावट की। बहादुरगढ़ में कुलदीप जांगड़ा ने ईको फ्रेंडली रंगों से सजाया है।
विज्ञापन

श्रीगणेश आगमन की खुशी में 21 किलो का केक काटा जाएगा। बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भोंसले ने बताया किमंगलवार 19 सितंबर को हवन के बाद नगर परिक्रमा होगी और उसके बाद भगवान गणपती पुरानी सब्जी मंडी चौक में विराजेंगे। पहले दिन के कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज वर्मा करेंगे। गुरदेव राठी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल का गणेश महोत्सव चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक चांद पर उतारने वाले इसरो वैज्ञानिकों को समर्पित होगा। भोसले ने बताया कि हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान अंकित शर्मा व सचिन सैनी, निशुु रोहिल्ला, जोनी गुप्ता, कपिल राठी, कुलदीप जांगड़ा, रवि सैनी, नितिन शर्मा, विशाल वर्मा, अंशु रोहिल्ला, योगेश सैनी, गुड्डू, सुदामा, आलोक रंजन, अरुण ओझा व राजपाल आदि लगे हुए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed