फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ganpati festival will be celebrated with great pomp in the main market

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेन बाजार में धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ganpati festival will be celebrated with great pomp in the main market
-फोटो 60 : बालक हितैषी मंडल द्वारा मंगवाई गई बप्पा की मूर्ति। स्रोत मंडल
बहादुरगढ़। शहर में गणेश महोत्सव 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मनाया जाएगा। 27 अगस्त को शहर के मेन बाजार में नगर परिक्रमा के बाद बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। रविवार 31 अगस्त को भंंडारे का आयोजन होगा। शनिवार 6 सितंबर को झांकी के बाद विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा। मूर्ति राजस्थानी कारीगर मिट्टी से बना रहे है और ईको फ्रेंडली रंगों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंडाल सजाने के लिए पानीपत से बंगाली कारीगर पहुंचेंगे। पंडाल को वॉटर प्रूफ बनाया जाएगा। गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की थीम ऊर्जा बचाओ रहेगी। पंडाल में बहुत कम लाईट का प्रयोग होगा और प्रतिदिन आरती के बाद ऊर्जा बचाओ पर्यावरण बचाओ पर संदेश देकर लोगो को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लगभग चालीस जगह गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की भक्ति से माहौल सराबोर होगा। यह जानकारी बालक हितैषी मंडल के प्रचार मंत्री रविकांत भौंसले ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बालक हितैषी सेवा समिति की स्थापना 1976 मे वेदप्रकाश गुप्ता के स्व. बेटे रजनीश गुप्ता और दिनेश गुप्ता पालीवाल ने की थी। वर्ष 2004 से महाराष्ट्र के छोटे से गाव नेलकंरजी से आए रविकांत भोसले ने योगेंद्र राठी के साथ मिलकर गणेश महोत्सव की शुरूआत की थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रोहित सैनी, सचिन सैनी, जोनी गुप्ता, नीरज शयोराण, अंकित शर्मा, नितीन शर्मा, लोकेश जांगड़ा, विशाल, अमन सैनी, अंकित रोहिल्ला जुटे हुए हैं।



-फोटो 60 : बालक हितैषी मंडल द्वारा मंगवाई गई बप्पा की मूर्ति। स्रोत मंडल



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed