{"_id":"5f7f5c1d8ebc3e9b7c13b3b7","slug":"gangwar-may-be-the-cause-of-the-murder-of-the-cousin-of-gangster-neeraj-bawana-cremated-in-the-presence-of-police-jhjhar-news-rtk5773602167","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार हो सकता है गैंगस्टर नीरज बवाना के मौसेरे भाई की हत्या का कारण, पुलिस की मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार हो सकता है गैंगस्टर नीरज बवाना के मौसेरे भाई की हत्या का कारण, पुलिस की मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार
विज्ञापन
शक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : Jhjhar
बेरी/ झज्जर। छोछी गांव में बुधवार देर शाम गैंगस्टर नीरज बवाना की मौसी के लड़के की हत्या के मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस पहलू के मद्देनजर भी जांच कर रही है। जिस प्रकार से युवक की हत्या की गई उसे देखते हुए पुलिस इस मामले में पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। युवक के शव का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार तक पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
बता दें कि छोछी गांव में बुधवार देरशाम अज्ञात हमलावरों ने गोलियों मारकर शक्ति की हत्या कर दी थी। वीरवार शाम करीब 5 बजे गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान जहां संस्कार स्थल पर पुलिस बल मौजूद रहा, वहीं गांव में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। इस मामले में मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। किसी भी आरोपी को पुलिस वारदात के करीब 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
नजफगढ़ के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन का भांजा था शक्ति
मृतक शक्ति नजफगढ़ के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन का भांजा था। वह कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने प्रमुख गैंगस्टर नीरज बवाना की मौसी का लड़का था। उसकी बुधवार की देर शाम को उनके घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेल स्टेडियम में बाइकों पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। शक्ति को रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। फेसबुक पर शक्ति की आईडी शक्ति दादा कें नाम से है।
विज्ञापन
एक्स-रे में दिखाई दी मृतक के शरीर में पांच गोलियां
जानकारी के अनुसार गांव छोछी निवासी शक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के बाद गुरुवार को जब रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया गया तो शव के एक्स-रे भी करवाए गए। मृतक के शरीर में एक्स-रे में पांच गोलियां मिली हैं। जो शक्ति की कमर, पांव व हाथ की बाजू में लगी हुई थी। घटना स्थल पर पुलिस मौके से 12 खोल बरामद हुए और तीन सिक्के भी मिले हैं।
छोछी गांव में हुई हत्या के मामले में मृतक शक्ति के चाचा के बयान पर अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं शक्ति की हत्या के पीछे कोई गैंगवार तो नहीं है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज, डीघल।