फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fruit-vegetable seller stabbed to death in Patel Nagar

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटेल नगर में फल-सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 12 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fruit-vegetable seller stabbed to death in Patel Nagar
मौके पर मौजूद डीएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पटेल नगर में सोमवार रात एक फल-सब्जी विक्रेता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मबीर सिंह के अलावा कई थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गांव नाहरी, जिला सोनीपत निवासी जगबीर के रूप में हुई है। जगबीर 52 वर्ष का था। वह शहर से सटे सांखोल गांव में बहन के घर पर रहता था और फल-सब्जी की दुकान चलाता था। सोमवार की रात उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव पार्षद कार्यालय के पीछे खाली पड़े एक प्लाॅट में मिला। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

हत्या के केस में जेल में भी रहा जगबीर
जगबीर के शरीर पर चाकू के काफी निशान हैं। जगबीर हत्या के किसी केस में कई साल से जेल में रहा है। जेल से बाहर आने के बाद कुछ समय से यहां फल-सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहा था। सूचना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास से कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदातस्थल के आसपास से भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। फिलहाल पुलिस ने जगबीर के जीजा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मबीर के साथ-साथ सेक्टर-6 एसएचओ अनिल कुमार, सीआईए प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed