फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Frost started to set, wheat got benefit but mustard got affected by Chhepa disease

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमने लगा पाला, गेहूं को फायदा तो सरसों में चेपा रोग

Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Frost started to set, wheat got benefit but mustard got affected by Chhepa disease
बादली। सुबह पाला जमने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसका असर पर दूध, फल व सब्जियों पर दिखने लगा है। ठंड से सब्जियों की फसल जहां खराब होने लगी है वहीं घने कोहर से गांवों से शहरों में दूध की सप्लाई बाधित होने लगी है। तापमान घटने से गेहूं की खेती को फायदा है, लेकिन सरसों में तो कोहरे और पाले से चेपा रोग भी लगने लगा है जिससे किसान चिंता में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में इस समय खेतों में टमाटर, बैंगन, गाजर की फसलें हैं। तीनों में ही पाला जमने से नुकसान की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही काफी किसान नए सिरे से टिंडा व बेल फसलों की बिजाई में व्यस्त है, लेकिन पाला को देखकर अभी देरी कर रहे हैं। सुबह किसान खेतों में पहुंचते है, तो फसलों का रंग हरे के बजाय पाले से सफेद मिलता है। इससे सब्जियों की फसलों में काफी नुकसान की आशंका है। सुबह के समय फसलों पर इसका जमाव होने से नुकसान की आशंका प्रबल है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक सरसों की फसल ज्यादा ठंड सहन नहीं कर पाती। ज्यादा कोहरा होने पर चेपा रोग की समस्या पैदा होती है। पिछले चार दिनों से प्रतिदिन कोहरा पड़ रहा है। दिनों दिन तापमान में गिरावट आई है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील कौशिक का कहना है कि गेहूं की खेती पर ठंड का फायदा होता है। सरसों पर बुरा प्रभाव मेड़ के आसपास नजर आ रहा है। इससे बचाव के लिए किसानों को आवश्यक दवाई का छिड़काव करना चाहिए। इसके अतिरिक्त किसानों को विस्तार से जैविक खाद के लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed