फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   From tomorrow, skilled craftsmen from all over the country will gather in Bahadurgarh

Jhajjar-Bahadurgarh News: कल से बहादुरगढ़ में जुटेंगे देशभर से सिद्धहस्त शिल्पी

Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
From tomorrow, skilled craftsmen from all over the country will gather in Bahadurgarh
पत्रकार वार्ता के दौरान कला उत्सव की जानकारी देते नाबार्ड और प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के पदाधिका

विज्ञापन

बहादुरगढ़। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) हरियाणा की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-6 में स्थित कम्युनिटी सेंटर में 10 दिवसीय शिल्पकला और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कई पद्मश्री, शिल्पगुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पियों के साथ-साथ 85 शिल्पी भाग लेंगे। इस 9वें शिल्प मेले का आयोजन प्राचीन कारीगर एसोसिएशन, रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। हस्तशिल्प प्रदर्शनी 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलेगी। बहादुरगढ़ के हस्तशिल्पी बोंदवाल परिवार ने इस मेले की शुरुआत की थी।
बुधवार को आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान नाबार्ड के एजीएम अभिमन्यु और अन्य अधिकारियों समेत बोंदवाल परिवार की ओर से कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचीन कारीगर एसोसिएशन से शिल्पगुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, राष्ट्रीय अवार्डी महाबीर प्रसाद बोंदवाल व चंद्रकांत बोंदवाल, रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट एसोसिएशन से डॉ. राजेंद्र जांगड़ा, एनएमसी अवाॅर्डी और (रूडफ) प्रधान सूर्यकांत बोंदवाल व अशोक प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी को लेकर शिल्पकार व बुनकरों में खास उत्साह रहता है। युवाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से नया सीखने को मिलता है। करीब आठ साल से बहादुरगढ़ व निकटवर्ती क्षेत्र के 150 से अधिक उभरते शिल्पी इस कार्यक्रम से सीखने का लाभ उठा चुके हैं। नाबार्ड डीजीएम अभिमन्यु ने कहा कि शिल्पकारों को सीधे खरीदार तक जोड़ने का प्रयास नाबार्ड की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed