{"_id":"9184ba849b01bb09a633b22d735dc488","slug":"frod-in-bank-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल बैंक धोखाधड़ी मामले में हुई दूसरी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल बैंक धोखाधड़ी मामले में हुई दूसरी गिरफ्तारी
झज्जर/बहादुरगढ़, बेरी।
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाताधारक नरेश के खाते से साढ़े 13 लाख रुपये गबन के मामले में रविवार देर शाम गांव के ही विनोद को पुलिस ने गांव दुजाना से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस इसके भाई मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। गिरफ्तार विनोद को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक में गांव के ही नरेश के खाते से साढ़े 13 लाख रुपये धोखाधड़ी से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए थे। 22 जनवरी को नरेश ने बैंक की कॉपी को अपडेट कराया तो इस धोखाधड़ी का भेद खुला।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पाया गांव के ही मनोज, उसके भाई विनोद व मनोज की पत्नी का नाम सामने आया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
30 जनवरी को मनोज गिरफ्तार हो चुका है, जबकि पुलिस ने विनोद को अब गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गांव दुजाना निवासी नरेश के खाते से साढ़े तेरह लाख रुपये गबन होने के मामले में दूसरे आरोपी विनोद को गांव दुजाना के ही गिरफ्तार कर लिया गया है और सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
राजबीर सिंह, दुजाना चौकी इंचार्ज