फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   frod in bank

दुजाना में बैंक का घेराव, की नारेबाजी

Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
frod in bank

गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एक खाते से साढ़े तेरह लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वीरवार देर सायं लीड बैंक मैनेजर छानबीन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामीणों को पता लगा तो सैकड़ों ग्रामीण बैंक के बाहर एकत्रित हो गए और बैंक का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।

उनकी मांग थी कि बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी गई।

दुजाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश की। ग्रामीणों इससे भड़क गए और बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद गांव दुजाना से गुजर रहे एसपी सुमित कुमार को जैसे ही पता चला कि ग्रामीण बैंक के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं तो वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों से बात कर सोमवार तक मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में हंगामे की सूचना मिलने डीएसपी राजीव भी मौके पर पहुंचे।

डीसी ने लीड बैंक मैनेजर को किया था तलब

गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से उपभोक्ता नरेश के खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर हुई साढ़े तेरह लाख की राशि को लेकर बुधवार को गांव दुजाना के ग्रामीण योगेश कुमार, पीड़ित नरेश, प्रताप, अर्जुन मास्टर, चांद आदि डीसी से मिले थे और डीसी ने मामले में पीड़ित उपभोक्ता को न्याय दिलाने की बात कहते हुए लीड बैंक मैनेजर को कार्यालय में तलब कर मामले की जांच रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को लीड बैंक मैनेजर ने गांव की बैंक शाखा में जाकर छानबीन की। भाजपा नेता मनीष नंबरदार ने कहा कि किसी उपभोक्ता के खाते में धोखाधड़ी बैंक के किसी कर्मचारी या अधिकारी की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है और जल्द ही एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

यह था मामला

पिछले माह में सीबीआई की गांव दुजाना शाखा में गांव के नरेश कुमार पुत्र नूनी राम का खाता है। उसने 23 मार्च 2015 को अपने अकाउंट में 24 लाख रुपये जमा कराए थे। यह राशि उसकी पत्नी शीला को अपने मायके में जमीन की बिक्री के बाद हिस्से में मिली थी।


शीला का कोई बैंक खाता नहीं था और उसने यह राशि पति नरेश के खाते में डलवा दी। पीड़ित नरेश ने अपने अकाउंट की राशि जांच की तो पता चला कि उसमें से 13.50 लाख रुपये कम है। इसके बाद तो दंपति के होश फाख्ता हो गए। दौड़े-दौड़े नरेश ने पुलिस चौकी दुजाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed