फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   frist day no any nomination

पहले दिन कोई नामांकन नहीं, तीन ने दिया शपथ पत्र

Thu, 24 Dec 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Thu, 24 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
frist day no any nomination
 पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर पहले दिन जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए कोई नामांकन जमा नहीं हुआ। जिला परिषद के लिए पहले चुनाव मैदान में कूद चुके 195 प्रत्याशियों में से तीन ने पहले दिन अपने शपथ पत्र दाखिल किए। एडीसी नरेश नरवाल ने चुनाव के नियमों की जानकारी प्रत्याशियों को दी।
विज्ञापन





पंचायती राज संस्थाओं के पांचवे आम चुनाव में जिले के सभी खंडों से जिला परिषद के सभी 19 वार्ड  और झज्जर व बहादुरगढ़ खंड में पंचायत समिति सदस्य, पंच-सरपंच के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गई। चुनाव 10 जनवरी 2016 को होने हैं। झज्जर की 19 सदस्यीय जिला परिषद के लिए इस बार पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 195 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें महिलाओं की संख्या 78 थी। बुधवार को नए शेड्यूल के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई किंतु जिला परिषद् के किसी भी वार्ड से कोई नया नामांकन दाखिल नहीं हुआ। शेड्यूल के तहत पुराने नामांकन दाखिल करने वाले आवेदकों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्र में पहले दिन 3 आवेदक ही आगे आए।
विज्ञापन

 जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.)एवं उपायुक्त अनीता यादव ने बताया कि बुधवार को जिला सचिवालय के कोर्ट रूम में  प्रशासन की ओर से जिला परिषद् के नामाकंन प्रक्रिया लेने की सभी तैयारी की गई थी किंतु कोई नया नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में पहले दिन वार्ड नंबर 2 से बिमला देवी (42) पत्नी नरेंद्र, वार्ड नंबर 13 से दीपक रानी (32) पत्नी मनोज धनखड़ तथा वार्ड नंबर 16 से अशोक कुमार (50) पुत्र करतार सिंह ने शपथ पत्र दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि पुराने शैड्यूल के तहत जिला प्रशासन के समक्ष अब तक जिला परिषद् के भी वार्डों से कुल 195 नामांकन दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सुबह 11 बजे तक चलेगा पता
डीडीपीओ विशाल ने बताया कि बुधवार को ग्राम स्तर पर भी पंचायत के लिए नामांकन जमा किए गए। किस गांव में कितने नामांकन जमता हुए, इसका पता सुबह 11 बजे तक चलेगा। फिलहाल काउंटिंग नहीं हो पायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed