फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fourth and fifth class students arrived in schools with the consent of the parents

अभिभावकों की सहमति के साथ स्कूलों में पहुंचे चौथी व पांचवीं के विद्यार्थी

Thu, 02 Sep 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Fourth and fifth class students arrived in schools with the consent of the parents
प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना काल की दूसरी लहर के कारण 3 मई को लगे लॉकडाउन के बाद पहली बार चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी भी स्कूलों में पहुंचे हैं। बुधवार को बारिश की वजह से पहले दिन काफी कम संख्या में चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों से उनके अभिभावकों के सहमति पत्र की जांच की गई और गेट पर ही उनके थर्मल स्कैनर से तापमान की भी जांच की गई। उसके बाद विद्यार्थियों को कक्षाओं में भेजा गया। स्कूलों में बच्चों के आगमन से पहले ही कमरों को भी सैनिटाइज करवा दिया गया था। स्टाफ व बच्चों को पहले ही मास्क लगाकर अभिभावकों के सहमति पत्र के साथ स्कूलों में आने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के पोर्टल में आई तकनीकी खामी
शिक्षा विभाग का पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से बुधवार को कितने विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे हैं, इसकी संख्या का आकलन तो नहीं हो सका। पहले दिन काफी कम संख्या में ही बच्चे स्कूलों में पहुंचे हैं। सुबह निजी विद्यालयों की बसें व अन्य वाहन बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए निर्धारित स्टैंडों पर पहुंचे। सुबह से हो रही बारिश के कारण स्टैंडों पर भी बच्चों की संख्या काफी कम नजर आई।
विज्ञापन

वर्जन
शाम तक पोर्टल पर स्कूलों में आने वाले बच्चों की उपस्थिति नहीं दर्शाई जा रही है। वीरवार को पोर्टल खुलने के बाद ही बच्चों की संख्या का पता चल पाएगा। कुछ स्कूलों में संख्या अच्छी रही तो कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed