फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four youths beat up two cousins, fired, narrowly survived

चार युवकों ने दो चचेरे भाइयों के साथ की मारपीट, गोली चलाई, बाल-बाल बचे

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Four youths beat up two cousins, fired, narrowly survived
बहादुरगढ़। गांव भापड़ोदा में दोस्त की मां के साथ झगड़ा करने के आरोप को लेकर चार युवकों ने दो चचेरे भाइयों पर पहले तो मारपीट की और फिर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। निशाना चूकने की वजह से गोली किसी को नहीं लगी। पीड़ित युवक बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भापड़ोदा निवासी विरेंद्र के पुत्र संदीप ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह और उसके चाचा कुलदीप का लड़का संदीप गांव के भैया चौक के पास अंडे खाने के लिए गए थे। जब रेहड़ी के पास खड़े थे तो एक मोटरसाइकिल पर गांव के निवासी काला पुत्र पप्पू, मोहित पुत्र काला, गगन पुत्र करतारे उनके पास आए और उनमें से काला पुत्र पप्पू ने उसके चचेरे भाई संदीप को यह कहते हुए लात मारी कि तूने मेरे दोस्त सुमित उर्फ भोली की मां के साथ झगड़ा किया था। इस बात का तुम्हें मजा चखाते हैं।
विज्ञापन

इस पर संदीप ने कहा कि ये झगड़ा उसके साथ नहीं हुआ था। सुमित उर्फ भोली की मां के साथ मेरे ताऊ विरेंद्र के लड़के संदीप के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। इतना सुनते ही तीनों ने उसके साथ झगड़ा कर दिया। उसी समय काला पुत्र पप्पू ने जेब से पिस्तौल निकाला और उसकी तरफ फायर कर दिया। निशाना चूकने की वजह से गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई। संदीप का कहना है कि वह वहां से भागने लगा तो काला पुत्र पप्पू ने दोबारा पिस्तौल से उस पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसी बीच मैं वहां से भाग निकला और तीनों आरोपी भी मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुमित उर्फ भोली, काला, मोहित व गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed