{"_id":"692613860ae33baa0f067fe5","slug":"four-teams-are-searching-for-the-nephew-of-a-former-ias-officer-accused-of-murdering-a-property-dealer-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119141-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी पूर्व आईएएस के भतीजे की तलाश में चार टीमें दे रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी पूर्व आईएएस के भतीजे की तलाश में चार टीमें दे रहीं दबिश
Wed, 26 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : गांव जाखौदा में बैठे मृतक कर्मजीत के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। जाखौदा गांव के प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर कर्मजीत दलाल (39) के हत्यारोपी पूर्व आईएएस अफसर आरआर जोवल के भतीजे सुनील जोवल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की चार टीमें दिल्ली समेत कई संभावित ठिकानों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
इधर, कर्मजीत के भाई नीरज दलाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि आरोपी सुनील जोवल के परिवार में कई बड़े अफसर हैं। इसलिए पुलिस जांच में सुस्ती दिखा रही है। नीरज का कहना है कि अभी तक पुलिस न तो सीसीटीवी की जांच कर पाई है और न ही आरोपी का कोई सुराग लगा है।
पुलिस ने अब तक कर्मजीत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जिम के सीसीटीवी फुटेज या कर्मजीत के मोबाइल की कॉल डिटेल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कर्मजीत के परिवार को भी कोई अपडेट नहीं दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस जानबूझकर जांच में सुस्ती दिखा रही है।
विज्ञापन
कर्मजीत के पिता रमेश, भाई नीरज और चाचा सुरेश सहित अन्य परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।
सिर के अलावा कई अंगों पर मिले चोट के निशान
लाइनपार थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि कर्मजीत के सिर के पीछे रॉड से जोरदार हमले का निशान मिला है। इसके अलावा कर्मजीत के चेहरे, आंख, घुटने और हाथों पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि सुनील ने बचाव का कोई मौका नहीं दिया।
8 साल से चल रहा तलाक का केस, सुनील के पास ही रहती हैं बेटियां
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील जोवल ने करीब 11-12 साल पहले रेवाड़ी की एक महिला से शादी की थी। पहली पत्नी से सुनील की 10 और 8 साल की दो बेटियां भी हैं। 8 साल पहले महिला ने सुनील के खिलाफ तलाक का केस दायर किया था। दोनों बेटियां अपने दादा-दादी और सुनील के साथ ही शंकर गार्डन स्थित गली नंबर 2 में आवास पर रहती हैं।
सुनील की दूसरी पत्नी का फोन बंद, पुलिस का नहीं हो पा रहा संपर्क
कर्मजीत की हत्या के बाद सुनील ने प्रेमिका से दूसरी पत्नी बनीं युवती का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। वीडियो वायरल होते ही युवती ने जहर निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। युवती की हालत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस युवती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। लाइनपार थाना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी माह युवती के लापता होने की बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में वह वापस लौट आई थी।
पुलिस बोली- अगस्त में बना था वायरल वीडियो
कर्मजीत की हत्या के बाद आरोपी सुनील ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो अपलोड किया उससे सुनील की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। इधर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वायरल वीडियो अगस्त में बनाया गया था। हालांकि, वीडियो सोमवार को हत्याकांड के बाद आरोपी ने अपलोड किया।
-परिवार के तरफ से सुस्त जांच के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए साइबर पुलिस, लाइनपार थाना पुलिस और सीआईए वन और सीआईए टू छापेमारी कर रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पैसे के लेनदेन और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को ध्यान में रखकर भी जांच चल रही है।
-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़।