फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four plastic waste factories sealed in Parnala village, electricity supply cut off.

Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला गांव में चार प्लास्टिक वेस्ट फैक्टरियां सील, बिजली काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Four plastic waste factories sealed in Parnala village, electricity supply cut off.
फोटो-54: बहादुरगढ़ के परनाला गांव में चल रही प्लास्टिक वेस्ट फैक्टरियों पर कार्रवाई करती प्रशासन
बहादुरगढ़। गांव परनाला में अवैध विकसित प्लास्टिक वेस्ट इंडस्ट्री पर कड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चार औद्योगिक इकाइयों को सील किया है। साथ ही इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी मौके पर ही काट दिए गए। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद और बिजली निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

जांच में सभी प्लास्टिक वेस्ट सेग्रीगेशन इकाइयां बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित मिली। इनके पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति थी और न ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मानकों का पालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन इकाइयों से आसपास के क्षेत्र में वायु और भूमि प्रदूषण फैल रहा था जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष कौशिक ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर संचालित होने वाली किसी भी औद्योगिक इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी इस तरह की अवैध इकाइयों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed