फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four missing children, women reunited with their loved ones

Jhajjar-Bahadurgarh News: लापता हुए चार लोगों को परिजनों से मिलाया

Sun, 09 Apr 2023 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four missing children, women reunited with their loved ones
झज्जर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने अपने परिवार से बिछडे चार बच्चे और महिलाओं को अपनों से मिलाया। अपनों से मिलने के बाद ये काफी खुश थे।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंद्र कुंडू ने बताया कि अपनी बड़ी बहन के डांटने पर दिल्ली में स्थित अपने बहन के घर से निकल कर करीब एक 13 साल का बच्चा रास्ता भटक कर बहादुरगढ़ पहुंच गया। बेसहारा लावारिस हालत में बच्चे को स्थानीय पुलिस द्वारा बहादुरगढ़ शहर से बरामद किया गया। थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक कर्ण सिंह की टीम को लावारिस हालत में मिले बच्चे को उसके परिजनों को तलाश कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके हवाले किया गया।
उन्होंने बताया कि राजस्थान निवासी एक महिला रास्ता भटक कर थाना माच्छरौली के गांव पाटोदा के एरिया में पहुंच गई। जो लावारिस हालत में बेसुध मिली थी। महिला के हाथ पर लिखे नाम के आधार पर पूछताछ की कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों का पता लगाया गया। जिला सिरसा निवासी एक वृद्ध महिला रास्ता भटक कर ट्रेन से गांव झाड़ली स्टेशन पर उतर गई। थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की टीम को लावारिस हालत में मिली महिला के परिजनों का पता लगाकर सकुशल उनके हवाले किया गया।
विज्ञापन

बाल श्रम से मुक्त कराया
झज्जर। एएचटीयू और एससीबी टीम के इंचार्ज देवेंद्र सिंह औरएएसआई अजय कुमार की टीम ने यूपी के बहराइच को काेसली रोड झज्जर से बाल श्रम करते रेस्क्यू कराया। इसके बाद बच्चे को परिजनों को सौप दिया। परिवार से मिलकर बच्चा बहुत खुश था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed