फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four men arrested for raping a young woman.

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवती से दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Four men arrested for raping a young woman.
फोटो 89: दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। क्षेत्र में सोमवार रात को पांच युवकों द्वारा एक ढाबे पर ले जाकर यूपी निवासी एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते चार आरोपियों को 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो बहादुरगढ़ में छोटूराम नगर में किराये पर रहते हैं। पांचवें आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की पहचान को उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अमित दहिया की ओर से जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी युवती काम करने के लिए बस से अपने फूफा के साथ बहादुरगढ़ आई थीं। 12 जनवरी की रात करीब 2:00 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन पहुंचीं तो पांच युवकों उनका पीछा किया और युवती को जबरन वहां से उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 2:30 बजे दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक ढाबे में ले गए जहां उन्होंने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
युवती पहले तो छीनाझपटी की बात कहती रहीं लेकिन पुलिस ने ढाबे के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि दुष्कर्म की घटना हुई है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने महिला थाना बहादुरगढ़, थाना शहर बहादुरगढ़ व सीआईए की विशेष टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed