फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four members of Rohit Godara gang arrested for delivering Rs 3 lakh to those who attacked actress Disha Patani's house

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हमला करने वालों तक तीन लाख पहुंचाने वाले रोहित गोदारा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four members of Rohit Godara gang arrested for delivering Rs 3 lakh to those who attacked actress Disha Patani's house
-फोटो 51 : एसटीएफ की गिरफ्त में तीनों आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन को शुक्रवार और एक आरोपी को शनिवार को रात गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में हमलावरों तक 3 लाख रुपये पहुंचाए थे।
विज्ञापन


आरोपियों में सोनीपत के पिपली खेड़ा निवासी हैप्पी, मयूर विहार गली नंबर 10 निवासी हिमांशु और मुरथल रोड विकास नगर निवासी सुनील और झज्जर के आशीष उर्फ गोलू शामिल हैं। शुक्रवार को गिरफ्तार तीनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। एसटीएफ प्रभारी निरीक्षक राकेश के अनुसार आरोपी बहादुरगढ़ के सदर थाना में गत 22 मई को दर्ज एक मुकदमे में वांछित थे।
विज्ञापन




जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के निर्देश पर उसके सहयोगियों ने सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण और रोहतक के काहनी निवासी रविंद्र को 27 सितंबर 2025 को भिवानी से सीडीएम मशीन के जरिए हैप्पी के बैंक खाते में 3 लाख रुपये जमा करवाए थे। यह रकम गैंग की गतिविधियों और फायरिंग की तैयारी के लिए भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी ने अरुण के कहने पर यह रुपये अन्य गैंग सदस्यों सुनील और हिमांशु के खातों में ट्रांसफर किए थे। दोनों ने यह रकम निकालकर अरुण और रविंद्र को सौंप दी थी। अरुण और रविंद्र वही आरोपी हैं जो अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उत्तर प्रदेश में हुए एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।



आशीष उर्फ गोलू को एसटीएफ ने शनिवार को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। वह झज्जर की रहनिया कॉलोनी का रहने वाला है और फिलहाल रेवाड़ी के विकास नगर में रहता है। उसके पास से पुलिस ने दो विदेशी पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए हैं। हथियारों की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।

एसटीएफ निरीक्षक राकेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और गैंग की फंडिंग व लॉजिस्टिक स्पोर्ट संभालते थे। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस गैंग की फाइनेंशियल चैन और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। एसटीएफ बहादुरगढ़ यूनिट की टीम गैंग के अन्य सहयोगियों और वित्तीय स्रोतों का खुलासा करने को जांच कर रही है।



एसटीएफ जांच में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने अपने सदस्यों को फाइनेंस करने के लिए रुपये भेजे थे। आरोपी आशीष उर्फ गोलू ने गैंग के सदस्य सोनीपत के पिपली खेड़ा निवासी हैप्पी के खाते में भिवानी के घंटाघर चौक स्थित सीडीएम मशीन के माध्यम से रुपए जमा करवाए थे।


22 मई को विजय व रामदत्त को किया था गिरफ्तार



एसटीएफ बहादुरगढ़ ने 22 मई को थाना सदर एरिया में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर रोहित गोदारा और विरेंद्र चारण के दो सदस्यों सौलधा निवासी विजय और राजस्थान के धौलपुर निवासी रामदत्त को बादली रोड से गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए थे। आरोपी राज्य में अपराध फैलाने के लिए युवाओं को धन का लालच देकर गैंग में शामिल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में जांच के दौरान सोनीपत निवासी हैप्पी, हिमांशु और सुनील को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed