फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four girl students injured in bee attack

Jhajjar-Bahadurgarh News: मधुमक्खियों के हमले में चार छात्राएं घायल

Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four girl students injured in bee attack
बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में चार छात्राएं घायल हो गई। दो घायल छात्राओं को बादली स्थित सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया, जबकि दो छात्राओं का उपचार एक निजी चिकित्सक से करवाया गया।
विज्ञापन

घटना काॅलेज के पिछले हिस्से में हुई। यहां विद्यार्थी बैठे हुए थे और अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें काॅलेज की चार छात्राएं घायल हो गईं, इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मधुमक्खियों के झुंड ने काॅलेज के बाहर और तहसील कार्यालय में लोगों पर हमला किया। बताया गया कि काॅलेज के पीछे परिसर में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता है। अक्सर काॅलेज के आसपास मधुमक्खियां उड़ती रहती हैं। पहले भी कई बार मधुमक्खियों के डंक से राहगीर घायल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि वीरवार को काॅलेज के समय छात्र बैठे थे। इसी दौरान किसी छात्र ने मधुमक्खियों के छत्ते के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद मधुमक्खियां परिसर में फैल गई और मनू, वर्षा, विनिता सहित एक अन्य छात्रा को घायल कर दिया। हमले के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और छात्रों ने किसी तरह कमरों को बंद कर स्वयं को बचाया। अध्यापकों ने भी बंद कमरे में रहकर स्वयं को सुरक्षित किया। करीब एक घंटा तक काॅलेज में माहौल बिगड़ गया। छात्राओं के अनुसार एक शरारती ने छत्ते पर पत्थर फेंक था।
विज्ञापन

उप प्राचार्य आनंद कादयान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि किसी शरारती ने छत्ते पर पत्थर फेंक कर छेड़छाड़ की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और छात्राओं से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed