{"_id":"64233ce54a7a5817ca00ef34","slug":"four-days-ago-the-dead-body-of-a-youth-drowned-in-jln-was-found-jhjhar-news-c-17-1-106782-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दिन पहले जेएलएन में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दिन पहले जेएलएन में डूबे युवक का शव मिला
Wed, 29 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जवाहर लाल नेहरू कैनाल में चार दिन पहले छलांग लगाए युवक का शव मंगलवार को बाकरा हेड व दूबलधन में बीच में मिला। सूचना पर बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव बिसाहन निवासी सवीन पुत्र सीताराम ने 25 मार्च को जेएलएन में कूद गया था। गोताखोरों की टीम पिछले 3 दिनों से युवक के शव को तलाशने में लगी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सवीन मानसिक रूप से परेशान था। थाना प्रभारी बेरी, जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को युवक का शव बाकरा हेड व दूबलधन के बीच जेएलएन में मिला। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद