फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four accused involved in firing during a land dispute have been apprehended.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जमीन के विवाद में फायरिंग करने वाले चार आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused involved in firing during a land dispute have been apprehended.
12jjrp06- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। सीआईए की टीम ने जानलेवा हमले के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गांव रेढूवास का है जहां पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते बहादुरगढ़ निवासी हर्ष कुमार पर शनिवार को जान से मारने की नियत से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने देवेंद्र निवासी कसौली, जिला रेवाड़ी, दीपांशु निवासी छुरियावास, जिला रेवाड़ी, नवीन निवासी रेढूवास और प्रवीण निवासी भिंडावास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से नवीन को दो दिन के रिमांड पर लिया गया और अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर निवासी हर्ष कुमार गौतम 10 जनवरी को नानी को लेने गांव रेढूवास गए थे। इस दौरान पहले से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते कुछ लोगों ने पहले हर्ष कुमार के साथ मारपीट की और बाद में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान हर्ष बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर हर्ष की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भाग गए। पुलिस ने हर्ष के बयान के आधार पर थाना साल्हावास में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

सीआईए झज्जर प्रभारी ने कहा, अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article