फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former students shared experiences, college honored them

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव, कॉलेज ने किया सम्मान

Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Former students shared experiences, college honored them
राजकीय महाविद्यालय दुबलधन में कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए ।
बेरी। गांव दूबलधन में स्थित राजकीय महाविद्यालय में 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे पूर्व छात्रों ने अपने कॉलेज समय के अनुभव साझा किए। महाविद्यालय ने उनका पगड़ी बांधकर सम्मान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. सुमन गौड ने बताया कि प्राचार्य डॉ सत्यव्रत सोलंकी के दिशा-निर्देशन में महाविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन महान विभूतियों को भी शामिल किया गया, जिनके मार्गदर्शन एवं कार्य शैली के बल पर 20 जुलाई 1972 को इस महाविद्यालय की नींव रखी गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ. सुमन गौड़ तथा डॉ. रणदीप चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपने विचारों के माध्यम से महाविद्यालय की पूर्व घटित हुई पुरानी यादों को ताजा किया और महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने अपने विचार साझा करते हुए महाविद्यालय की प्रगति और उत्थान के लिए अनेकों सुझाव प्रस्तुत किए। पूर्व छात्रों के मध्य सर्व सम्मति से पांच सदस्यीय कमेटी एलुमनी एसोसिएशन का गठन भी किया गया, जिसमें डॉ. अजय कादयान को प्रधान, संजीव माजरा को उप प्रधान, शमशेर महासचिव, कनिता देवी कोषाध्यक्ष, मंजीत को सह सचिव तथा कविता देवी को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस कार्यकारिणी समिति में केवल 13 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। पांच वरिष्ठ सदस्यों की एक मार्गदर्शन कमेटी भी बनाई गई। पूर्व छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान के लिए पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति को उजागर करते हुए हरियाणवी सॉन्ग की समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सत्यव्रत ने सभी अतिथि एवं पूर्व छात्रों का महाविद्यालय में पहुंचने पर आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed