फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former minister Bhukkal visited Rajiv Gandhi's martyrdom site during his visit to Tamil Nadu.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तमिलनाडु यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री भुक्कल पहुंची राजीव गांधी के बलिदान स्थल

Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former minister Bhukkal visited Rajiv Gandhi's martyrdom site during his visit to Tamil Nadu.
02jjrp14- तमिलनाडु में राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करती झज्जर विधायक गीता भुक्
झज्जर। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उन उच्च आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया है, जिसके लिए राजीव गांधी जीए और अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भुक्कल मंगलवार को तमिलनाडु के दौरे के दौरान उस स्थल श्रीपेरंबुदूर पहुंची थी, जहां पर राजीव गांधी का विस्फोट के बाद शरीर का कुछ हिस्सा गिरा था।
विज्ञापन

तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भुक्कल ने वहां पर लगी राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें अपनी व पार्टी की तरफ से श्रद्धाजंलि अर्पित की। भुक्कल ने कहा कि बेशक राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके उच्च आदर्श आज भी उनके दिलों में बसते हैं। उनसे प्रेरणा लेकर वह आज राजनीति में आदर्श स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक व्यक्ति व नेता नहीं थे, वह एक तरह से पूरी संस्था थे, जिन्होंने देश के युवाओं व आमजन में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय सभी के लिए संघर्ष भरा दौर है। वह चाहेंगी कि इस संघर्ष भरे दौर से निकलकर पार्टी की विजयी पताका पूरे देश में फहराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed