फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former employee of Electricity Corporation cheated of Rs. 1.40 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली निगम के पूर्व कर्मचारी के साथ 1. 40 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Former employee of Electricity Corporation cheated of Rs. 1.40 lakh
बहादुरगढ़। बिजली निगम के एक पूर्व कर्मचारी के साथ परिचित बनकर ठगी का मामला सामने आया है। एक शातिर ने दोस्त बनकर उसको एक लाख 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

वारदात आदर्श नगर के निवासी बिशनदत्त के साथ हुई है। बिशनदत्त का कहना है कि कुछ महीने पहले उनके पास एक कॉल आई। कॉलर की आवाज जानी पहचानी थी। कॉलर ने खुद को मेरा दोस्त बताया और कहा कि मेरे दोस्त की बेटी बीमार है। उसके उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपये की जरूरत है। उसके कहे अनुसार, मैंने अलग अलग खातों और यूपीआई के जरिये एक लाख 40 हजार रुपये उसके पास भेज दिए। फिर मैंने अगले दिन अपने दोस्त को फोन किया तो दोस्त ने कहा कि मैंने आपके पास कोई कॉल नहीं की और न ही मुझे रुपयों की जरूरत है। यह सुनकर मुझे ठगी का आभास हुआ। तब ऑनलाइन शिकायत दी। अब लिखित में शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज हो सका है। इंटरनेट के इस दौर में वॉयस क्लोनिंग करने वाली कई एप्प व वेबसाइट उपलब्ध हैं। इनके जरिये शातिर व्यक्ति बिलकुल हुबहू आवाज निकालकर लोगों को चपत लगा रहे हैं। जागरूकता के अभाव में लोग भी शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed