फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Former Congress MLA says: Party leaders themselves are not safe, the safety of the common people is left to God's mercy.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं, आमजन की सुरक्षा रामभरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Former Congress MLA says: Party leaders themselves are not safe, the safety of the common people is left to God's mercy.
बहादुरगढ़। मॉडर्न स्कूल के बाहर शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र जून ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

राजेन्द्र जून ने कहा कि बहादुरगढ़ जैसे औद्योगिक व शैक्षणिक शहर में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्कूल के बाहर फायरिंग हुई, उसके संचालक भाजपा नेता हैं।
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा शासन में यदि पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आमजन की सुरक्षा रामभरोसे ही है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून का डर खत्म हो चुका है। राजेन्द्र जून ने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और जरूरत पड़ी तो जनआंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed