फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Foreign guests will be welcomed by tying Haryanvi turban

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणवी पगड़ी बांधकर होगा विदेशी मेहमानों का स्वागत

Wed, 01 Mar 2023 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Foreign guests will be welcomed by tying Haryanvi turban
झज्जर। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के प्रस्तावित झज्जर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चार मार्च को झज्जर मुख्यालय के साथ सटे प्रतापगढ़ फार्म में विदेशी मेहमानों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया जाएगा। डीसी शक्ति सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ प्रतापगढ़ फार्म में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से गुरुग्राम सीमा से लेकर प्रतापगढ़ फार्म तक जाने वाली सड़कों के टूटे हुए हिस्सों को उखाड़ कर उन्हें दोबारा से बनाया जा रहा है। लोकनिर्माण विभाग की मशीनें कर्मचारी व ठेकेदार के कर्मी और मशीनें दिन रात सड़कों की मरम्मत के कार्य में जुटी हुई हैं। झज्जर जिले के सीमा से कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों की सफाई, पेड़ों की टहनियों की कटाई, बिजली के तारों को ऊंचा उठाने के साथ खिंचाई का कार्य भी किया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेते हुए डीसी ने कहा कि जी-20 डेलिगेट का झज्जर दौरा होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है, जिसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए। विदेशी मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाजों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के साथ-प्रस्तावित रूट को साफ सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित सड़क मार्ग और प्रतापगढ़ फार्म पर होने वाली तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि गुरुग्राम मेंं आयोजित जी-20 सम्मेलन से प्रतिनिधिमंडल का हरियाणवी संस्कृति व धरोहरों से रूबरू होने के लिए झज्जर के निकट प्रतापगढ़ का दौरा प्रस्तावित है,जोकि संभवत चार मार्च होगा। जिला झज्जर की तरफ से प्रतापगढ़ फार्म पर मेहमानों के लिए हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत की व्यवस्था की गई है। मेहमानों का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत होगा। सभी जिलावासियों का फर्ज बनता है कि इस दौरान अपने गांव व शहर और फार्म के आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएं रखें। उन्होंने प्रतापगढ़ फार्म प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों से तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फौगाट ने डीसी को बताया कि प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद फार्म का दौरा होगा। लंच की व्यवस्था की गई है जिसमें शुद्ध हरियाणवी व्यंजन होंगे। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार, सीटीएम परवेश कादियान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed