फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ford case in cnb bank

ग्रामीणों ने बैंक में ताला लगाने की दी चेतावनी

Thu, 28 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर Updated Thu, 28 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ford case in cnb bank

गांव दुजाना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 13.50 लाख रुपये खाते से गायब होने के मामले में बुधवार को ग्रामीण भी बैंक के खिलाफ उतर आए। ग्रामीणों ने बैंक के बाहर और डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर हंगामा किया।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि बैंक में जितने भी खाते चालू या बंद हैं, सभी की जांच कराई जाए। धोखाधड़ी बैंक के कर्मियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है, बैंक के कैशियर, मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई हो। डीसी ने मामले में लीड बैंक मैनेजर को सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है, साथ ही एसपी को भी कार्रवाई के लिए लिखा है। इस बीच बुधवार को बैंक में पुलिस जांच के लिए पहुंची और कुछ रिकॉर्ड कब्जे में लिया।
विज्ञापन


बैंक को दी ताला लगाने की धमकी

दुजाना के सेंट्रल बैंक में एक उपभोक्ता नरेश कुमार के खाते में हुए 13.50 लाख के गबन के बाद अन्य उपभोक्ता भी अपने खातों को लेकर चिंतित हो गए हैं। बुधवार को पुलिस बैंक में रिकॉर्ड खंगालने के लिए गई। सैकड़ों ग्रामीण पुलिस के आने की सूचना के बाद बैंक के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण हंगामा करते हुए बैंक परिसर में भी चले गए और चेतावनी देते हुए बोले कि  मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैंक को ताला लगा दिया जाएगा। चौकी इंचार्ज राजबीर लांबा ने ग्रामीणों को शांत किया। बाद में पुलिस ने बैंक के अंदर कई घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला और कुछ को कब्जे मेें लिया है।

डीसी को दी शिकायत
दुजाना के सेंट्रल बैंक में हंगामा करने के बाद ग्रामीण झज्जर में डीसी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण योगेश, लोकनाथ, जयपाल, संजय, विनोद, जयभगवान सिंह आदि ने डीसी अनीता यादव को शिकायत देकर कहा कि साढ़े 13 लाख रुपये गांव के ही मनोज की पत्नी मनीषा के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि बिना बैंक कर्मचारी की संलिप्तता से पैसा एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हो सकता। ग्रामीणों ने मांग की कि मामले में वेरीफायर, कैशियर व मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

साथ ही दुजाना बैंक शाखा में बंद बैंक खातों व चालू खातों की चेकिंग कराई जाए। हो सकता है कि दूसरे खातों में भी गड़बड़ी हो। मामले में अभी तक लीपापोती हो रही है ओर ग्रामीण डरे हुए हैं कि कहीं उनके खातों में भी इस प्रकार सेंध न लगी हो।


सेंट्रल बैंक के खाते में हुई गड़बड़ी के मामले में ग्रामीण उनसे मिले हैं। उन्होंने मामले में लीड बैंक मैनेजर से जांच कर सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। एसपी को भी मामले की निष्पक्ष जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लिखा गया है।
-अनीता यादव, डीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed