फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   For your attention... Baba Ramdev said: Britain is on the verge of breaking up, and Trump's downfall is also imminent.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ध्यानार्थ... बाबा रामदेव ने कहा-ब्रिटेन टूटने के कगार पर, ट्रंप के भी बजेंगे बाजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
For your attention... Baba Ramdev said: Britain is on the verge of breaking up, and Trump's downfall is also imminent.
18jjrp03- डावला गांव में स्व. रामचंद्र पहलवान की श्रद्धांजलि सभा में आयोजित हवन में भाग लेते बा
झज्जर। विश्व में चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर बाबा रामदेव ने गांव डावला में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज ब्रिटेन टूटने के कगार पर खड़ा है। यदि ब्रिटेन टूटा तो वह तीन देशों में बंट जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि हम दबने वाले नहीं हैं। कुछ समय बाद डोनाल्ड ट्रंप के भी बाजे बजेंगे।
विज्ञापन

पूरी दुनिया की राजनीति एक नए दौर से गुजरने जा रही है। दावा किया कि भविष्य की वैश्विक राजनीति का नेतृत्व भारत, रूस और चीन जैसे देश करेंगे और दुनिया की शक्ति संतुलन की दिशा बदलेगी।
विज्ञापन

वह रविवार को गांव डावला में पहलवान रामचंद्र की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। रामचंद्र की बेटी देवसुमना हरिद्वार स्थित पतंजलि योग विद्यापीठ में साध्वी हैं और कई सालों से वहीं रह रही हैं। श्रद्धांजलि सभा के दौरान बाबा रामदेव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सामाजिक संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मोबाइल की लत और नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि आज का युवा मोबाइल और नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, जिससे उसका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस मौके पर महंत बाबा बालक नाथ ने भी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इस अवसर पर सुधीर, यशदेव शास्त्री, इंद्रजीत, जयभगवान, आदित्य धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed