फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   For short distance travel, the fare should be reduced by one rupee and for long distance travel it should be made 65 instead of 64

Jhajjar-Bahadurgarh News: छोटी दूरी की यात्रा पर एक रुपया कम करके लंबी दूरी पर किए जाएं 64 की जगह 65ं

Tue, 26 Aug 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
For short distance travel, the fare should be reduced by one rupee and for long distance travel it should be made 65 instead of 64
फोटो 70: सुनील कुमार
बहादुरगढ़। बुधवार 25 अगस्त से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा की गई किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ा। पहले ही दिन इसका विरोध शुरू हो गया और यात्रियों ने डीएमआरसी की ओर से बढ़ाए किराए को वापस लेने की मांग की है। बहादुरगढ़ से ग्रीन लाइन मेट्रो दिल्ली के इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक जाती है। इसके बाद मेट्रो की अलग-अलग लाइन अलग अलग क्षेत्रों में जाती है। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन इंद्रलोक और कीर्ति नगर तक 50000 से अधिक यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली के सदर बाजार जाने वाले लालचंद कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने कहा कि वे मेट्रो के सहारे अपने काम पर सदर बाजार जाते हैं। बढ़ोतरी एक और चार रुपया की गई है। ऐसे में यात्रियों को एक रुपया और चार रुपया खुले रखने होंगे, अन्यथा टिकट लेने में परेशानी आएगी।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी से नया बाजार जाने वे योगेश गुप्ता का कहना है कि डीएमआरसी को छोटी दूरी के किराए को पहले जैसा ही रखना चाहिए था क्योंकि इसमें 10 रुपये की जगह 11 किया गया है। यात्रियों को एक रुपया खुला रखना होगा। लंबी दूरी के किराए को 64 की बजाय 65 कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से सवार होकर पंडित श्री राम शर्मा मेट्रो स्टेशन तक जाने वो सविता का कहना है कि मेट्रो की ओर से छोटी दूरी के बढ़ाए गए किराए को कम करना चाहिए ताकि आम आदमी को राउंड फिगर में ही पैसा देने में परेशानी न आए।


बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 से अपने कार्यालय पंडित श्री राम शर्मा के पास जाने वाले अनुराग जैन कहते हैं कि डीएमआरसी ने किराए में बढ़ोतरी की है, वह सही है लेकिन यात्री को अपनी जेब में एक रुपया खुला अवश्य देखना होगा। यह यात्री के लिए बड़ी परेशानी होगी।

फोटो 70: सुनील कुमार

फोटो 70: सुनील कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed