फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   for sex ratio grils on road

लिंगानुपात में सुधार के लिए सड़क पर उतरी बेटियां

Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 हरियाणा में गिरते लिंगानुपात में सुधार और भ्रूण हत्या रोकने के लिए सैकड़ों बेटियां मंगलवार को बहादुरगढ़ की सड़कों पर उतरीं। प्रदेश भर के 18 जिलों से आई 150 बेटियों ने इस दौरान बेटी बचाने का संदेश देते हुए भ्रूण हत्या बंद करने की अपील की।


बहादुरगढ़ पहुंचीं बेटियों का सम्मान करने के लिए शहरवासियों ने पलकें बिछा दी। यात्रा फरीदाबाद से बहादुरगढ़ पहुंची जहां आशाश्री संस्था के सहयोग से आईएमसी ने जागरूकता रैली भी निकाली। बेटियों पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे रोड पर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश ने राष्ट्र को जागृत करने वाला गीत सुनाया, वहीं वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने बेटियों को समर्पित कविता सुनाई।
विज्ञापन





इंडियन मीडिया सेंटर के जिला संयोजक प्रवीन धनखड़ ने बताया कि यात्रा का मकसद हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार लाना और भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ  कड़े कानून बनाकर सजा दिलाना है। समाज की जारूकता भी लिंगानुपात में सुधार के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 कार्यक्रम के बाद एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। अग्रसेन धर्मशाला के प्रांगण से वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या राजवंती देवी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। राजवंती ने बेटियों का बचाने के साथ उन्हें  शिक्षित करने और सभ्य समाज के विकास में योगदान देने की शपथ भी दिलाई।




बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर निकली यात्रा रेलवे रोड, मेन बाजार, गांधी चौक, मांडोठी बाजार से होते हुए झज्जर रोड पर संपन्न हुई। इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश महासचिव नरेंद्र ने बताया कि यात्रा की शुरुआत 7 जनवरी का पंचकूला से हुई थी। यात्रा का समापन 14 जनवरी को राजघाट पर होना हैं।




इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार, एसएचओ रणधीर दहिया, रवींद्र राठी, राकेश पंवार, शिवकुमार, विनोद कुमार, ललित, अंजू अग्रवाल, रुपाली, बिजेंद्र दलाल, सुशील अग्रवाल, सुभाष गांधी, यशपाल गांधी, डा. सुशील राणा, सुरेंद्र चौहान, संजय, राजपाल शर्मा, वेद राणा, मुकेश सैनी, कृष्ण, रमेश राठी, संदीप आर्य, भारत नागपाल, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र चुघ, रविंद्र गुप्ता, सुरेंद्र रोहिल्ला, शिवकुमार गुप्ता, रवींद्र सैनी, सुरेंद्र रोहिल्ला, प्रदीप, बंटी दलाल, सूर्यकुमार, सुशील राठी, बिजेंद्र राठी, विनय गुप्ता, कृष्ण रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed